कई समस्याओं को लेकर मेजा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपते मांडा क
- फोटो : Archive
भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को उपजिलाधिकारी बारा को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने लिफ्ट सिंचाई परियोजना को पूरी क्षमता से संचालित करने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि शंकरगढ़ और जसरा क्षेत्र के करीब 16 हजार किसानों की 14,500 हेक्टेयर कृषि भूमि लिफ्ट परियोजना पर निर्भर है। यमुना में पर्याप्त जल होने के बावजूद सभी पंप नहीं चल रहे हैं। इससे धान की रोपाई में देरी हो रही है। भाकियू ने चेतावनी दी कि पानी न मिलने पर किसानों को आर्थिक नुकसान होगा। संगठन ने यमुना में बालू खनन से जलस्तर प्रभावित होने की शिकायत करते हुए सिंचाई विभाग के कार्यों और सहायक अभियंता की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। पांडुआ और भोड़ी पंप से जुड़े मामलों की भी जांच करने, सभी पंप तत्काल चालू करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ऋषि पांडेय, बबलू मिश्रा, प्रदीप दुबे और अन्य किसान शामिल थे।
कई समस्याओं को लेकर मेजा तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपते मांडा क- फोटो : Archive