फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की और अपनों की रक्षा के लिए दो गज की दूरी है जरूरी

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कर्नलगंज इंटर कॉलेज के समीप आयोजित कार्यक्रम में राशन का वितरण करती फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान \"भूखे को अन्न और प्यासे को पानी \" कार्यक्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्नलगंज इंटर कॉलेज के समीप सांसद केशरी देवी पटेल ,पार्षद नंदलाल ,पार्षद आशीष गुप्ता की अगुवाई में गरीबों जरूरतमंदों असहाय दिव्यांग एवं रोज कमाने खाने वाले लोगों को राशन का पैकेट एवं सब्जी का वितरण किया गया l राशन वितरण के दौरान सांसद केशरी देवी पटेल ने लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जान है तो जहान है ।इसलिए पहले हमें अपने और अपनों की रक्षा करने के लिए लॉक डाउन में दो गज दूरी है जरूरी का सूत्र अपनाना चाहिए l उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि जरूरतमंदों के लिए मेरा घर सदैव खुला है और खुला ही रहेगा । वही दूसरे कार्यक्रम में सांसद पुत्र पूर्व विधायक दीपक पटेल, विधायक विक्रमाजीत मौर्या, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं क्षेत्रीय मंत्री निर्मला पासवान की अगुवाई में नवाबगंज क्षेत्र में गरीब ,किसान, वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लोगों को भोजन निर्माण सामग्री प्रदान की गई l इस अवसर पर संगीता गोस्वामी ,विजय पटेल, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडे ,मंगलेश्वर पटेल, पार्षद पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा द्वारा कर्नलगंज इंटर कॉलेज के समीप राशन वितरण सामग्री करती सांसद केसरी देवी पटेल - फोटो : AMAR UJALA
भाजपा द्वारा कर्नलगंज इंटर कॉलेज के समीप राशन वितरण सामग्री करती सांसद केसरी देवी पटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें