भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 व इलाहाबाद-झांसी स्नातक चुनाव की संगठनात्मक बैठक रविवार को बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने की। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने आपने परिश्रम और सूझबूझ से केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाई है। अब समय आ गया है कि अपने गांव, क्षेत्र और जिले में भी सरकार बनाने के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता ‘सभी का समर्थन और किसी का विरोध नहीं’ की नीति पर चलकर जिला पंचायत सदस्यों की जीत सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, ज्ञान सिंह पटेल व जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल मौजूद रहे।