फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तीन राज्यों में कमल खिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Tue, 05 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना में असम ,बंगाल और पदुचेरी भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न।
विज्ञापन
तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो मुमकिन है व जय श्रीराम के नारों के साथ पटाखे फोड़कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन



भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पासी ने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीत है। बूथ-बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। जनता ने परिवारवाद और तुष्टिकरण को नकार कर भाजपा के सबका साथ-सबका विकास पर मुहर लगाई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या ने कहा कि महिला वोटर और फर्स्ट टाइम वोटर ने भाजपा को एकतरफा वोट दिया।
इधर, मऊआइमा में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। मौके पर शंभू नाथ पटेल, असद उल्ला, दिनेश पटेल, प्रेम जयसवाल, अब्दुल अब्बास, डॉक्टर सुल्तान, आदिल, वकील अहमद और जगदीश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं, करछना में भाजपाइयों ने तहसील मुख्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, सुखराज पटेल, रामभवन द्विवेदी, राघवेंद्र मिश्रा, रिंकू सिंह, राजकुमार मिश्रा और दिवाकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें