फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की लहर: उदयभान करवरिया

Thu, 06 Oct 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
इलाहाबाद। पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की लहर है और जनता इस बार भाजपा को जिताना चाहती है इसलिए अन्य दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे है।
विज्ञापन

जवाहर हत्याकांड में जेल से पेशी में आए पूर्व विद्यायक  ने सरकार और सरकारी पक्ष पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझ कर मुकदमे को लंबा खींचना चाह रही है ताकि वह विधानसभा चुनाव न लड़ सकें। इसके लिए गवाहों को समय से अदालत में पेश नहीं किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि वह लोकसभा की तरह विधान सभा का भी चुनाव न लड़ सके । उनका कहना है कि हाईकोर्ट ने आठ माह के अंदर मुकदमे के निस्तारण का आदेश दिया है जबकि 18 माह हो चुके है। राजनीति के संबंध में उन्होंने अन्य दलों के लोगों के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया है तथा बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिख कर यह भी अगाह किया है कि जो अन्य दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे है उनका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए ताकि वह भाजपा की नीति और रीति से अवगत हो सके और टिकट न मिलने की दशा में वह पार्टी का काम कर सके ताकि उनकी आस्था भाजपा के लिए मात्र टिकट पाने तक ही सीमित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें