सहसों में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में पुतला दहन करती महिलाएं।
महिला आरक्षण के समर्थन में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सोमवार को जन आक्रोश महिला यात्रा निकाली। इस दौरा सहसों चौराहे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी, सांसद प्रवीण सिंह पटेल और विधायक दीपक सिंह पटेल रहे।
इस दौरान कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का लागू न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं है। इस मौके पर किरन त्रिवेदी, कविता पटेल, अनिरुद्ध सिंह पटेल, संतोष शुक्ला, उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, महेश पांडेय और ईश्वर चंद्र बिंद आदि रहे।