फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के काम नहीं आया अतीक का ‘पत्ता’

Thu, 15 Mar 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
atiq ahmed
विज्ञापन
फूलपुर संसदीय सीट के उप चुनाव के परिणाम के लिए अतीक फैक्टर को निर्णायक माना जा रहा था। अगर वह बढ़ते तो सपा को नुकसान होता और भाजपा की राह आसान होती लेकिन अतीक का ‘पत्ता’ काम नहीं आया। शहर पश्चिमी को छोड़ दिया जाए तो अन्य विधानसभा क्षेत्रों में अतीक अपने वोट भी हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन


फूलपूर संसदीय सीट पर मतदान के पहले तक माना जा रहा था कि  निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे अतीक अहमद सपा का वोट काटेंगे लेकिन बुधवार को परिणाम आने के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने अतीक और भाजपा का गणित फेल कर दिया। शहर पश्चिमी अतीक का गढ़ माना जाता रहा है क्योंकि वे यहां से कई बार विधायक भी रहे हैं। संसदीय सीट के उप चुनाव में इस क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें निराश भी नहीं किया लेकिन फूलपुर, सोरांव और फाफामऊ जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों वाली विधानसभा सीटों पर अतीक फैक्टर ने काम नहीं किया।

शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में कई मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इसमें बेली गांव, मेंहदौरी, दारागंज, कटरा बख्तियारी प्रमुख हैं लेकिन यहां भी अतीक फैक्टर नहीं चला। बल्कि मतदाताओं ने सपा-बसपा गठबंधन पर ज्यादा भरोसा जताया। हालत यह रही कि शहर पश्चिमी को छोड़कर कर शेष चारों विधानसभा सीटों पर अतीक साढ़े पांच हजार वोटों का आंकड़ा भी नहीं छूट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभावार अतीक अहमद को मिले वोट
शहर पश्चिमी   28839
शहर उत्तरी      3894
फाफामऊ        4946
सोरांव           4858
फूलपुर          5483
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें