फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाजपा पदाधिकारी को पीटा, दो दरोगा समेत तीन सस्पेंड, मेयर समेत तमाम पदाधिकारियों ने घेरा थाना

Thu, 26 Dec 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सुलेमसराय के रहने वाले संजय का कहना है कि बुधवार शाम 4:30 बजे के करीब वह अपने घर के सामने खड़े थे। इस दौरान धूमनगंज के सिपाही योगेंद्र व हंसराज आए और पूछा कि किसी दरोगा को जाते देखा है। जिस पर उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता की पिटाई के विरोध में धूमनगंज थाने में जमीन पर बैठे मेयर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में भाजपा प्रीतम नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा की बेवजह पिटाई किए जाने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि एक ट्रेनी दरोगा व सिपाही ने उन्हें पीटा। थाने ले जाने पर एसएसआई ने भी अभद्रता की। जानकारी पर मेयर समेत तमाम पदाधिकारियों ने थाना घेर लिया। मामले में तीनों पुलिसकर्मियाें को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


सुलेमसराय के रहने वाले संजय का कहना है कि बुधवार शाम 4:30 बजे के करीब वह अपने घर के सामने खड़े थे। इस दौरान धूमनगंज के सिपाही योगेंद्र व हंसराज आए और पूछा कि किसी दरोगा को जाते देखा है। जिस पर उन्होंने इन्कार कर दिया। इसी दौरान पीछे से ट्रेनी दरोगा रोमेशमणि त्रिपाठी ने आवाज लगाई, जिस पर उन्होंने सिपाहियों को बताया। आरोप है कि योगेंद्र इस पर गालीगलौज करते हुए कहने लगा कि पहले क्यों नहीं बताया।

 

विज्ञापन

भाजपा नेता की पिटाई के विरोध में धूमनगंज थाने में जमीन पर बैठे मेयर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विरोध करने पर उसे पीटते हुए थाने ले आया। वहां परिचय देने पर उसके साथ मिलकर दरोगा ने उन्हें फिर से पीटा। आरोप है कि थाने पर मौजूद एसएसआई हंसराज सिंह ने भी अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही मेयर गणेश केशरवानी समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया। कुछ देर बाद वहां एसीपी धूमनगंज राजकुमार मीणा भी पहुंचे और पीड़ित व आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद एसएसआई समेत तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

मौके पर एसीपी धूमनगंज को भेजा गया था। उनकी जांच में प्रथमदृष्टया शिकायत सही मिलने पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनकी प्रारंभिक जांच भी शुरू करा दी गई है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें