फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर बोले- रात में शव जलाना गलत, सरकार ने गलती करने वाले अफसरों को किया सस्पेंड 

Sat, 03 Oct 2020 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे सांसद विनोद सोनकर ने हाथरस कांड पर कहा कि योगी सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। सरकार पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय देगी। कहा कि यह घटना पूरे देश को शर्मसार करती है। वहां स्थानीय प्रशासन द्वारा रात के समय अंतिम संस्कार करवाना गलत निर्णय था। फिलहाल सरकार ने गलती करने वाले अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन


प्रयागराज पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से मुखाबित सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि यूपी की योगी सरकार संवेदनशील सरकार है। जो बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिपद्ध है।  हाथरस के आरोपियों को ऐसी सजा दी जाएगी जो एक मिसाल बनेगी। विपक्ष इस पर भी ओछी राजनीति कर रहा है।

prayagraj news : विनोद सोनकर सांसद, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा। - फोटो : prayagraj
बलात्कार की घटना से उत्तर प्रदेश में हो या राजस्थान में या देश के किसी भी कोने में हो, अपराधियों को कड़ी से कड़ी  एक जैसी सजा मिलनी चाहिए। उस पर राजनीति करना गलत है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की  हितैषी है। केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों के हित  में लाए गए कृषक उपज वाणिज्य संरक्षण सशक्तिकरण एवं संवर्धन अध्यादेश किसानों को उनकी फसलों का  पूरा लाभ मिलेगा और बिचौलियों का अंत होगा ।
विज्ञापन

विनोद सोनकर
इस नए अध्यादेश से किसान अपना माल  जिस भी मंडी में ज्यादा से ज्यादा भाव अपने माल  का मिलेगा उस मंडी में स्वतंत्र रूप से  बेच सकता है, जबकि ऐसा पहले नहीं था। न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक संजय गुप्ता , लाल बहादुर पटेल, शीतला प्रसाद पटेल, अनीता त्रिपाठी, हरिओम पांडे आदि मौजूद रहे।

उधर, सर्किट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विनोद सोनकर का घेराव करने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथरस की घटना में न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे और सर्किट हाउस में घुसने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें