भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच रीता ने ट्वीट किया कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डाक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पिछले 24 घंटे में मेरे संपर्क में जो भी आया वह आइसोलेट होकर अपनी जांच करवा लें। बता दें कि पिछले माह प्रयागराज भ्रमण के दौरान डा. रीता जोशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के संपर्क में आई थी।
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : amar ujala
उसके बाद से ही वह आइसोलेट हो गई थी। पिछले दिनों ही रीता जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं कुछ अन्य लोगों की भी कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। हालांकि मीडिया प्रभारी अब स्वस्थ होकर अपने घर आ चुके हैं। उधर रीता के पीजीआई में भर्ती होने को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें पूर्व में दमा की शिकायत रही है। इसी वजह से एहतियातन चिकित्सकों की सलाह पर वह पीजीआई में भर्ती हुई है।