फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: भाजपा विधायक ने मुहर्रम के जुलूस में लगाए इस्लामिक नारे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 28 Jul 2023 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुहर्रम की आठ तारीख को शहर के सब्जी मंडी गढ़ी सराय इमामबाड़ा में बड़ा ताजिया में पहुंचे शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने इस्लामिक नारे लगाए थे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मोहर्रम के जुलूस में नारा लगाते शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहर्रम के जुलूस में भाजपा शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी द्वारा इस्लामिक नारा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक के समर्थक इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बता रहे हैं। इस संबंध में भाजपा विधायक ने कहा कि ऊपर वाले का नाम लेना कोई गलत नहीं है।

 

मुहर्रम की आठ तारीख को शहर के सब्जी मंडी गढ़ी सराय इमामबाड़ा में बड़ा ताजिया में पहुंचे शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने इस्लामिक नारे लगाए थे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक के समर्थक इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताकर नारा लगाने को सही ठहरा रहे हैं। इस मामले में विधायक का भी बयान आ गया। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले का नाम लेना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कोई उकसाने वाला नारा नहीं लगाया है। उन्होंने ऊपर वाले का नारा लगाया है। यह वीडियो जितना अधिक वायरल हो उतना ही अच्छा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें