फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्या सम्मेलन से भाजपा ने दलितों को साधा

Sun, 07 Dec 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। डॉ भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर सदस्यता सम्मेलन कर भाजपा ने दलितों को साधने की कोशिश की। मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने दावा भी किया कि डॉ अंबेडकर ने संविधान सभा के जरिए जिस नियम कानून को बनाया, भाजपा ही उसे सबसे ज्यादा अपनाती है। बसपा या कांग्रेस में में जनतंत्र नहीं है।
विज्ञापन


 न ही वह उनके बनाए नियमों का पालन करती हैं। आरएसएस दलितों के बीच काफी पहले से कार्य करती रही है। भाजपा ने दलितों के लिए काफी कुछ किया है। रविवार को शहर उत्तरी के लाजपत राय रोड पर माथुर वैश्य धर्मशाला में सदस्यता सम्मेलन होगा।


भाजपा अनुसूचति जाति मोर्चा वात्सल्य सभागार में महा सदस्यता अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। करीब तीन घंटे देर से पहुंचे राज्य मंत्री कठेरिया ने डॉ अंबेडकर को दलितों का मसीहा बताया। साथ ही बसपा को दलितों को धोखा देने वाली पार्टी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह दलितों के बीच जाएं और उनके लिए कार्य करें। इससे पार्टी के जनाधार में भी बढ़ोतरी होगी। विशिष्ट अतिथि गौतम चौधरी ने दलितों के बीच किए गए कार्य की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने शहर में डिजिटल सदस्यता अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के नरसिंह, कमलेश कुमार, रमेश ओझा, श्रवण दुबे, राजू पाठक, सीता शरण शास्त्री, नरेश कुंद्रा, सुभाष चंद्र वैश्य, टीपी सिंह, राजू राय, उदय शुक्ला, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें