फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले- राहुल गांधी देश को बताएं अपना असली धर्म और जाति

Fri, 17 Jul 2026 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ममफोर्डगंज स्थित फिरोज गांधी के कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
ममफोर्डगंज में फिरोज गांधी की कब्र पर फूल चढ़ाते भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ममफोर्डगंज स्थित फिरोज गांधी के कब्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। प्रकाश पाल ने कहा कि राहुल गांधी देश को अपना असली धर्म और जाति बताएं। पूरा परिवार नकली है। राजनीति के लिए फिरोज गांधी को राहुल गांधी ने भुला दिया। अपने दादा को भूल गए हैं। गांधी परिवार ने फिरोज गांधी की कब्र पर आज तक दो फूल तक नहीं चढ़ाए। राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि वह किस जाति और धर्म को मानते हैं।

विज्ञापन


कहा कि इस देश में तीन तरह के हिंदू हैं, नकली, फसली और असली और हम लोग (भाजपा) असली हिंदू हैं। पुष्पांजलि अर्पित करने का क्या कारण है। इस सवाल के जवाब में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फिरोज गांधी एक महान स्वतंत्रता सेनानी सांसद और पत्रकार थे, इसलिए उन्हें याद किया गया और उनके ही पोते (राहुल गांधी) ने आज तक अपने दादा को याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना में राहुल गांधी स्पष्ट करें अपनी जाति अन्यथा उन्हें कोर्ट में घसीटा जाएगा। राहुल गांधी और उनका परिवार सामने आए या न आए लेकिन भाजपा कार्यकर्ता फिरोज गांधी को याद करते रहेंगे।

इससे पहले ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने होटल आनंद कॉन्टिनेंटल में शुक्रवार को सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार ओबीसी वर्ग को बहकाने का काम कर रहा है, लेकिन ओबीसी वर्ग उनके बहकावे में आने वाला नहीं है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चल रही है। मोर्चा कार्यकर्ता सजग और सावधान रहे विपक्ष के दुष्प्रचार को विफल करने के लिए। ओबीसी मोर्चा के काशी क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी पटेल, ओबीसी मोर्चा महानगर प्रभारी मनोज कुशवाहा, मोर्चा महानगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, अंगद पटेल, जया पाल, राजू पटेल, अनिकेत जायसवाल, भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा, संजय पटेल, विजय गुप्ता, विशाल जायसवाल आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें