फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने फांसी लगाकर दी जान, ईंट फैक्ट्री में चुल्ले से लटकी मिली लाश

Mon, 06 Apr 2020 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
भाजपा नेता रवींद्रनाथ तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
अज्ञात परिस्थितियों में एक भाजपा नेेता ने अपने इंटर लाकिंग ईंट फैक्ट्री में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर भागे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने हंडिया के लाक्षागृह घाट पर सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरीपुर उर्फ मिश्रपुर गांव के रहने वाले रवीन्द्र नाथ तिवारी 45 पुत्र हुबलाल तिवारी चार भाइयों शिवकुमार, बटेश्वरनाथ, सुरेन्द्र नाथ में सबसे छोटे थे। तीनों बड़े भाई बंगलौर में रहकर बड़े व्यवसायी हैं। रवीन्द्र नाथ यहां घर पर रहकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पद पर थे। उन्होंने घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर गांव में ही इंटर लाकिंग ईट की फैक्ट्री खोल रखी थी, जो साल भर से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फांसी - फोटो : social media
बताते हैं कि सोमवार सुबह आठ बजे वे घर से निकले और फैक्ट्री के पास एक दुकान पर सुबह करीब दस बजे उन्हें लोगों ने देखा था। दोपहर बाद फैक्ट्री के बगल स्थित एक मकान की छत पर महिला कपड़े सुखाने गई तो उसकी नजर फैक्ट्री की तरफ गई देखा तो फैक्ट्री के बरामदे में फांसी के फंदे पर लटकती लाश दिखी। शोर मचाया तो ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेता को उतारकर हंडिया स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृत भाजपा नेता के दो बेटे लकी 19, लवी 15 तथा एक बेटी साक्षी 13 है। अचानक हुई घटना से उनकी पत्नी अंजू समेत परिजनों  का रो-रोकर बुराहाल है। उधर परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सरायममरेज दीपेन्द्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें मिली थी, लेकिन परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें