प्रधानी व ब्लॉक प्रमुख का लड़ चुके हैं चुनाव
भाजपा नेता व पूर्व जिला मंत्री आदित्य नारायण मिश्र एक बार अरैल ग्राम सभा से प्रधानी व चाका ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें किसी भी चुनाव में सफलता नहीं मिली थी। 2017 के चुनाव में वह करछना विधानसभा से दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर पीयूष रंजन निषाद को टिकट दिया था। भाजपा संगठन में उनकी अच्छी पकड़ थी।
लड्डू गुरु के नाम से भी थी पहचान
भाजपा नेता आदित्य नारायण मिश्र की पहचान लड्डू गुरु के नाम से भी थी। वह बड़े हनुमान मंदिर बंधवा में लगभग दस सालों से अधिक समय से लड्डू की दुकान को संचालन करते थे। वर्ष 2019 कुंभ आयोजन से पहले मंदिर महंत नरेंद्र गिरी व उनके बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। इसके बाद उनकी दुकान वहां से हटा दी गई थी। दुकान हटने के बाद परेड ग्राउंड में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले में वह मुख्य आरोपी थे। इसी मामले में उन्हें जेल भी हुई थी। दस महीने वह जेल में थे।
महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में था इनके नाम का जिक्र
देश विदेश में चर्चित महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट में आदित्य नारायण मिश्र का नाम भी था। महंत ने अपने सुुसाइड नोट में उनसे 25 लाख रुपये के लेन देने का जिक्र किया था। मामले में सीबीआई टीम ने उनसे भी पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस आधार न मिलने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया था।
बड़े हनुमान मंदिर में अन्न क्षेत्र का कर रहे थे संचालन
महंत नरेंद्र गिरि के मौत के बाद आदित्य नारायण मिश्र बड़े हनुमान मंदिर में अन्न क्षेत्र का संचालन कर रहे थे। महंत की मौत के बाद मंदिर में उनकी नजदीकियां फिर से बढ़ गई थीं। मंदिर के काम व अन्य व्यवस्थाओं में वह फिर से सहयोग करने लगे थे।