फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सर्व समाज की हितैषी : निर्मला पासवान

Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया। ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा, पार्टी ने दलित समाज की बेटी को जिलाध्यक्ष बनाकर साबित कर दिया है कि भाजपा वर्ग विशेष के लिए काम नहीं करती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर पूरी निष्ठा के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

बहरिया ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को और पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दूबे, पूर्व मंडलाध्यक्ष राकेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर डब्बू यादव, मंडल अध्यक्ष फूलपुर अनिल मौर्य, आशीष भारतीया, शुभम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें