फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लोकसभा की तैयारियों के लिए भाजपा ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइंस में सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन मनाने के बाद आगामी योजनाओं की रूप रेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि 100 वार्डों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोटरों को जागरूक करें। सांसद रीता जोशी और कैबिनेट मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं से कहाकि 2024 की सफलता के लिए हम सब तैयार हैं। महापौर गणेश केसरवानी और प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रयागराज में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। सबसे बड़े इंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में लाना है और विकास के पहिए को गति देनी है। कार्यक्रम में मुरारी लाल अग्रवाल, कमलेश कुमार, डॉ. एल एस ओझा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, रमेश पासी, श्याम हेला, ज्ञानेश्वर शुक्ल, संजय गुप्ता, शिखा रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, राजेश भारतीय समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें