फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि: केशव

Mon, 14 Aug 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा आगामी फूलपुर चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसका आगाज कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से रविवार को किया गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने तीन दिनी कार्यक्रम में सिर्फ कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी। गंगापार समेत शहर में दो स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनके सुझाव लिए गए। उपमुख्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और खुद मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान और हित सर्वोपरि है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हनुमान वाटिका धूमनगंज में शहर पश्चिमी के चार मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत रूबरू हुए। पार्टी जनों की शिकायत पर कि उनकी नहीं सुनी जाती पर उन्होंने कहा कि अफसरों को कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनकर उस पर उचित निर्णय करना चाहिए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि देश के साथ प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने से हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है। संचालन महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया। इस अवसर पर प्रेमचंद केसरवानी, संजय गुप्ता,आशीष गुप्ता, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, श्याम चंद, कुंज बिहारी मिश्रा, राकेश कुशवाहा, अजीत श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

अलोपीबाग में महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी आदि शामिल हुए। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता तथा संचालन राजेश कुमार निषाद पप्पू ने किया। कार्यक्रम में गिरि शंकर प्रभाकर बाबा, नरेंद्र देव पांडेय, डॉ. कमला सिंह, डॉ. एलएस ओझा, अनिल गुप्ता, फूलचंद्र दुबे, गिरधारी सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें