फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Election : भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, आज और कल होगा नामांकन

Sat, 14 Dec 2024 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी ने चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को प्रयागराज भेजा है। फिलहाल नए मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 एवं 16 दिसंबर को होने जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी ने चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को प्रयागराज भेजा है। फिलहाल नए मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 एवं 16 दिसंबर को होने जा रही है। प्रदेश कार्यालय ने भाजपा जिला कार्यालय को नामांकन पत्र भी भेज दिया है। संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में अनूप गुप्ता ने चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया। बूथ कमेटी सत्यापन के समय नए बूथ अध्यक्षों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हस्ताक्षर युक्त अभिनंदन पत्र दिया जाएगा। प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के 1216 बूथों पर बूथ कमेटी सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 261 सत्यापन अधिकारी संगठन द्वारा नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष पद के लिए जिस मंडल से आवेदन किया जाएगा आवेदक उसी मंडल का निवासी होना चाहिए। संगठन चुनाव नियम के तहत दो बार का कार्यकाल पूरा कर चुके मंडल अध्यक्ष अब आवेदन नहीं कर सकेंगे। जो लोग 2019 में मंडल अध्यक्ष बन चुके हैं, उनका कार्यकाल दो बार का माना जाएगा।
विज्ञापन


मिड टर्म यानी 2022 व लोकसभा चुनाव 2024 में जो मंडल अध्यक्ष बने हैं उनका कार्यकाल एक बार का माना जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोग ही मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन के पात्र होंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, रवि केसरवानी,कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश पटेल,राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, राजेश सोनकर, मनोज कुशवाहा, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, दीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें