फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में भाजपा पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी को दे सकती है टिकट

Fri, 29 Mar 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा द्वारा डा. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिए जाने के बाद अब फूलपुर संसदीय सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इलाहाबाद सीट ब्राह्मण प्रत्याशी के खाते में जाने के बाद अब कहा जा रहा है कि फूलपुर सीट पिछड़े वर्ग के नेता के खाते में जा सकती है। इस बीच चर्चा इस बात की भी है कि अपना दल (सोनेलाल) ने फूलपुर संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की इच्छा जाहिर की है। इस संबंध में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत भी चल रही है। हालांकि पार्टी ने पूर्व में ही इलाहाबाद और फूलपुर सीट देने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष हुए उपचुनाव में भाजपा से समाजवादी पार्टी ने यह सीट छीन ली थी। पटेल बाहुल्य इस सीट से अब तक कई दफे पटेल बिरादरी के नेता यहां से सांसद भी चुने जा चुके हैं। इस बार इस सीट से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ  नाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य, विधायक प्रवीण पटेल, उनकी पत्नी गोल्डी पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशरी देवी पटेल, विक्रम सिंह पटेल, चौधरी राधवेंद्र नाथ सिंह आदि दावेदार बताए जा रहे हैं।

वर्ष 2014 के चुनाव में केशव मौर्य ने पहली बार यह सीट भाजपा के खाते में डाली थी, इस वजह से चर्चा इस बात की भी है पार्टी नेतृत्व डिप्टी सीएम को एक बार फिर से इस सीट से उतार सकता है। हालांकि इसके लिए केशव मौर्य शायद ही तैयार हो। पार्टी नेताओं की माने तो फूलपुर सीट को लेकर शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है यह सीट किसे दी जाएगी। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में इस सीट से पिछड़े वर्ग के नेता को ही टिकट दिए जाने की वकालत की गई है। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र देव पांडेय ने कहा कि इलाहाबाद सीट ब्राह्मण प्रत्याशी को दे दिए जाने के बाद अब इस बात की प्रबल संभावना है कि पार्टी पिछड़े वर्ग का ही प्रत्याशी यहां से उतारेगी। अपना दल को फूलपुर सीट शायद ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें