फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाजपा के ब्लॉक प्रमुख पर रंगदारी, अपहरण और बंधक बनाकर पिटाई का आरोप, एफआईआर दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर के भाजपा ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल और उनके साथियों के खिलाफ जॉर्जटाउन थाने में रंगदारी, अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर के भाजपा ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल और उनके साथियों के खिलाफ जॉर्जटाउन थाने में रंगदारी, अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। सरायइनायत निवासी पानी सप्लायर हिमांशु सिंह ने आरोप लगाया कि वह अल्लापुर स्थित वाटर प्लांट से पानी सप्लाई का कारोबार करते हैं और ब्लॉक प्रमुख काफी समय से कारोबार चलाने के एवज में हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।

तहरीर के अनुसार, 14 जुलाई को विपेंद्र सिंह ने बातचीत के बहाने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया। वहां कमरे में बंद कर मोबाइल छीन लिया गया, पासवर्ड पूछकर फोन की जांच की गई और रुपये देने का दबाव बनाया गया। शाम को आरोपी अपने साथियों के साथ बिना नंबर प्लेट की कार से पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाते हुए हिमांशु का अगवा कर लीलापुर रोड स्थित एक फार्महाउस ले गए।

पीड़ित का आरोप है कि वहां बेल्ट, डंडों, जूतों और पिस्तौल की बट से बेरहमी से मारपीट की गई तथा दोबारा रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में त्रिवेणीपुरम गेट के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल हिमांशु को अस्पताल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर जॉर्जटाउन पुलिस ने आरोपी ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें