नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत छिवकी पुलिस चौकी के पास शनिवार को बहन की शादी का सामान खरीदकर गेस्ट हाउस जा रहे बाइक सवार भाई को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। डंपर में फंसे युवक को चालक सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया, इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। वहीं हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए घटना पर पहुंचे और चक्काजाम का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर उन्हें वहां से हटा दिया। मृतक पूर्व प्रधान का नाती है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मवैया गांव निवासी ज्ञानधर निषाद की बहन की पुत्री की शनिवार को नैनी के एक गेस्ट हाउस से शादी थी। शादी की तैयारियों को लेकर ज्ञानधर निषाद का पुत्र अंशधर निषाद (21) छिवकी पुलिस चौकी के पास कुछ सामान लेने आया था। वह सामान लेकर चौकी के पास से शहर की ओर बढ़ रहा था, तभी मिर्जापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।