बाइक सशौच के लिए गए युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। उसे गंभीर हालत जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
लालगंज कोतवाली के बाबूगंज जेठहा निवासी वकील अहमद पुत्र जमील अहमद मंगलवार की रात दस बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। आरोप है कि यहां बाइक सवार तीन हमलावर पहुंचे और तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली वकील के कंधे पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
फायर की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर यहां से भाग चुके थे। गोली से घायल युवक को लेकर परिजन स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां हालत नाजुक चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी सुधार नही होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज की एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मामले में पीड़ित की तहरीर पर सलेम भदारी के संदीप दुबे, कयाही के बच्चा तिवारी व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर केस लिखा गया है। अभी तक की छानबीन में रंजिश का मामला सामने आया है।