थाना क्षेत्र के पांडेय का मड़हा के पास बिरहा करपिया गांव में घर लौट रहे बाइक सवार युवक का दो बाइक से चार अज्ञात युवकों ने मोबाइल फोन और रुपये छीन कर भाग गए।
बृजेंद्र कुमार पुत्र बृजलाल निवासी खौरिया गोबरा थाना खीरी शनिवार को शाम 4 बजे के करीब कोरांव थाना क्षेत्र के समलीपुर गांव में गाड़ी लोड कराकर बाइक से वापस खौरिया गोबरा जा रहा था। इस दौरान बिरहा करपिया गांव में दो बाइक पर चार अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक को रोककर मारपीट करते हुए मोबाइल फोन तथा उसके पास रहे रुपये छीनकर फरार हो गए। बृजेंद्र कुमार ने रविवार को दोपहर बाद 2 बजे के करीब कोरांव पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।