फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव कस्बे के निकट शनिवार शाम मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वहीं, चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सोरांव थाना अंतर्गत पुरखीपुर गांव के रहने वाले अधिवक्ता श्याम प्रकाश पटेल (56) तहसील सोरांव में वकालत करते थे। शनिवार को वह शहर में पढ़ रहे बच्चों को कुछ सामान देने गए थे। लौटते समय प्रयागराज-प्रतापगढ़ हाईवे पर सोरांव कस्बे के पास मैजिक ने अधिवक्ता की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस व साथी अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। साथी उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पत्नी सुषमाक बेसुध हो गईं। बेटे सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार उर्फ सोनू व बेटी सपना की रो-रोकर हालत खराब है। थानाध्यक्ष सोरांव केशव वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें