तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। बहरिया थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी मेवालाल (50) किसी काम से बाइक से दोनैया चौराहे गए थे। जब वह दोनैया चौराहे से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। इससे वे घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।