फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत

Tue, 17 Mar 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। मृतक नीरज यादव की फोटो फाइल
विज्ञापन
लाला बाजार में रविवार की शाम हाईवे पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की शहर के अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हंडिया थाना क्षेत्र के तारागांव निवासी अरविंद यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके दो बेटों में बड़ा बेटा नीरज यादव (31) गांव में ही निजी विद्यालय चलाता था। छोटा बेटा धीरज तहसील में अधिवक्ता हैं। रविवार को नीरज हंडिया कस्बा में निर्माणाधीन मकान पर गया था। शाम 6 बजे के करीब वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे सीएचसी उपरदहां के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल पहले नीरज की शादी हुई थी। पत्नी शीबू तथा माता रमा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाल नितेंद्रकुमार शुक्ल ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें