फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरवा से दवा लेकर घर लौटते समय शुक्रवार शाम जेठवारा में बाइक सवार दंपती को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन

होलागढ़ थाना क्षेत्र अचलूपुर के चंपतगढ़ निवासी चमन यादव (35) पुत्र शिव बहादुर यादव अपनी पत्नी अनुपम यादव के साथ बाइक से डेरवा प्रतापगढ़ दवा लेने गए थे। वह दवा लेकर शुक्रवार शाम घर लौटते समय जैसे ही जेठवारा पहुंचे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने चमन यादव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अनुपम यादव का उपचार किया जा रहा है। शनिवार को शृंग्वेरपुर धाम स्थित गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। जबकि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के दो बच्चों में कार्तिक (5) और सौम्या (8) समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें