मऊआइमा से घर जा रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को साढ़े आठ बजे शाम को मऊआइमा के ग्राम दुबाही पुलिया के पास फोरलेन पर बाइक से घर जा रहे मोहम्मद नावेद (22) पुत्र जाहिद निवासी ग्राम खरवाई थाना देल्हूपुर प्रतापगढ़ गांव के साहिल शेख (18) पुत्र साहिद के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान उसे चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
बताया गया है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर नावेद की मौत हो गई। जबकि साहिल शेख को गंभीर चोट लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नावेद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। मऊआइमा पुलिस ने मृतक के परिजनों को घायल की जानकारी दे दी है।