फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, करछना में हुआ हादसा

Fri, 09 May 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

करछना थाना क्षेत्र के हनुमानपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले ही गांव आया था। 
 
विज्ञापन
अभिषेक मिश्र। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करछना थाना क्षेत्र के हनुमानपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले ही गांव आया था। 

विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के चंदौली गांव का रहने वाला अभिषेक मिश्रा (28) पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने घर से हनुमानपुर में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय बोलेरो ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा उछलकर बाइक से आकर टकरा गया। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। जुटे लोगों की मदद से व पुलिस ने  स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात 11 बजे पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।

वह दिल्ली के एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। एक महीने पहले गांव लौटा था। उसकी तीन बेटियां हैं। लाडो (8), गुन्नू (7) और भूमि (5) समेत पत्नी शिखा मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें