फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के रोही पट्टी में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन सुबह सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। परिजन चालक की वाहन समेत गिरफ्तारी पर अड़े थे। आठ घंटे बाद कैबिनेट मंत्री मोती सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा इलाके के रौजा निवासी सभाजीत शर्मा (50) पुत्र रामजीत शर्मा ढखवा बाजार में ही सैलून चलाता था। रविवार की सुबह दस बजे वह बाइक से दुकान पर जा रहा था। रोहीपट्टी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे सभाजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। सड़क पर ही शव रखकर रौजा-सराय भिखारी लिंक मार्ग पर जाम लगा दिया।
सूचना पर आसपुर देवसरा पुलिस पहुंची, लेकिन पत्नी विद्या देवी को शव से लिपटकर रोते देख तथा ग्रामीणों की भीड़ देखकर शव उठाने का साहस नहीं कर सकी। ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की वाहन समेत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन

इस मामले की सूचना क्षेत्र में रहे काबीना मंत्री मोती सिंह को मिली तो वह देर शाम मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को देने पर राजी कर लिया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। मृतक के बेटे विपिन की कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें