फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 24 May 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डिबडिबा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार नवदंपती घायल हो गया। इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया, जबकि नवविवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मीरगंज के गांव केसरपुर और हाल में ट्रांजिट कैंप रविंद्र नगर निवासी सूरज (26) अपनी मां के साथ शहर में किराये पर रहता था। वह यहां एक होटल में नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक, पिछले माह उसकी डिबडिबा से शादी हुई थी। सोमवार शाम को वह पत्नी के साथ ससुराल गया। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। काशीपुर हाईवे के पास एक टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दंपती घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के एक बहन है, जिसकी पहले शादी हो चुकी है। बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें