फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Tue, 22 Apr 2025 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर बाजार और पलीतापुर मोड़ के बीच सोमवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर बाजार और पलीतापुर मोड़ के बीच सोमवार रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान दिनेश कुमार पटेल (32 वर्ष), पुत्र तीजलाल, निवासी सिंगल दीप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिनेश करनाईपुर बाजार से अपने घर लौट रहा था तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। दिनेश कुमार पटेल अपने परिवार में चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी असमय मृत्यु से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दिनेश एक जिम्मेदार और परिवार का सहारा थे। उनकी मौत से घर की जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ गया है। दिनेश कुमार के 3 साल की लड़की एक साल लड़का है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्कॉर्पियो चालक रामचंद्र पटेल, निवासी जोगापुर थाना मऊआइमा को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। परिजनों की ओर से बहरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें