फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कोरांव में बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव थाना क्षेत्र के बिसरी गांव में शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब बिजली गिरने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभालाल सिंह पटेल (74) तालाब के पास भैंस चरा रहे थे। तभी वह बिजली की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गड़गड़ाहट इतनी तेज थी कि जो जहां था वहीं बैठ गया। जब बारिश कम हुई तो लोगों ने देखा कि सभालाल खेत में गिरे पड़े थे। लोग दौड़ कर गए तो देखा कि सभालाल की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना राजस्व निरीक्षक मेजा तथा थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। सभालाल की तीन बेटियां हैं। इंद्रावती, राजकुमारी, शिवकुमारी तीनों की शादी हो गई है। पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। वह खेती-बाड़ी का कार्य संभालते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें