फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डंपर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के घटवा गांव में मंगलवार रात डंपर से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका एसआरएन अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कौंधियारा बाजार निवासी रामबाबू केसवानी (45) पुत्र दुल्लीचंद और उनके साथी तेंदुई गांव निवासी सामाजिक (48) किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भिजवाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में एसआरएन रेफर किया गया। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि इलाज के दौरान रामबाबू की मौत हो गई। सामाजिक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें