फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह एचसीएसएल परीक्षा देते पकड़ा गया बिहार का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 में दूसरे दिन एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) में पांच मुन्ना भाई पकड़े गए। दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने वालों में तीन पटना, एक-एक प्रयागराज एवं वाराणसी शामिल हैं। प्रयागराज के अंदावा झूंसी इलाके में आईक्यू हब परीक्षा केंद्र पर पहले सिफ्ट की परीक्षा में बायोमीट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था हटाए जाने के बाद सरांय इनायत के देवरिया गांव के विकास कुमार की जगह सहरसा मधेपुरा बिहार के प्रदीप कुमार को परीक्षा देते पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र प्रभारी की ओर से पकड़े जाने के बाद दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे प्रदीप कुमार के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस को सौप दिया गया। पकड़े जाने पर प्रदीप कुमार ने बताया कि वह परीक्षा विकास कुमार की जगह छह हजार रुपये के बदले शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें