फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं की बस, तीन की मौत

Tue, 09 Apr 2024 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। देर रात यहां ट्रक से टकराकर एक श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर कुंडा के हथिगवां के फूलमती के पास ट्रक से टकराकर विंध्याचल जा रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना रात करीब 1:00 बजे की है।

उन्नाव से निजी बस रात को करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रही थी। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हथिगवां के फूलमती के पास रात करीब 1:00 बजे सामने से आए ट्रक से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बस से निकालकर सभी को कुंडा सीएचसी ले आए। यहां उन्नाव के धाता निवासी रामनारायण की 12 साल की बेटी संध्या, कृष्ण कुमार (50) और वासु (32) को मृत घोषित कर दिया गया। 10 गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। दर्जन भर से अधिक घायलों का कुंडा में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें