फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी महंगी हुई शराब

Tue, 31 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीने वाले नए वित्तीय वर्ष 2015-16 में जेब ढीली करने को तैयार हो जाएं। बुधवार से देशी शराब और अंग्रेजी शराब की कीमतों में इजाफा हो रहा है। देशी शराब और बियर दस फीसदी तथा अंग्रेजी शराब 15 फीसदी वृद्धि हो रही है। नई दरों के लागू होने से आबकारी विभाग के राजस्व में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में आबकारी विभाग ने 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा था। नए वित्तीय वर्ष में 16 हजार 500 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। पुरानी दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण और नई दुकानों के व्यवस्थापन के बाद नई दरों को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई थी। नई दरें एक अप्रैल से प्रदेश के सभी देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बियर की दुकानों पर लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन



राजस्व बढ़ाने के लिए आबकारी विभाग ने शराब की कीमतें तो बढ़ा दी हैं लेकिन इससे तस्करी के भी जोर पकड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की तुलना में हरियाणा, मध्य प्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्यों में शराब की कीमतें काफी कम हैं। इस कारण दूसरे राज्यों से शराब को तस्करी कर उत्तर प्रदेश में लाया जाता है और लेबल बदलकर आबकारी विभाग का होलमार्क लगाने के बाद बेचा जाता है। हाल ही में इलाहाबाद में एसटीएफ और पुलिस ने हरियाणा तथा मध्य प्रदेश से लाई गई कई ट्रक शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें