फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 रुपये के लिए बड़े भाई को डंडे से मार डाला 

Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल्दाबाद में कर्बला चौराहा के पास झुग्गी झोपड़ी में शनिवार को 400 रुपये के लिए  छोटे भाई ने बड़े की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की जेब से पैसे गायब हो गए थे। शक के आधार पर उसने भाई को पीटना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका कहना था कि वह भाई को मारना नहीं चाहता था। सिर में डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


झुग्गी झोपड़ी कर्बला के पास रहने पन्ना लाल के चार बेटों में राकेश (30) तीसरे नंबर पर था। पन्ना सबसे बड़े बेटे अवधेश के साथ बेनीगंज में रहता है। दूसरा नंबर का कमलेश रामबाग में रहता है। उससे छोटा राकेश और उमेश कर्बला के पास झुग्गी झोपड़ में रहते थे। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों नशे के आदी थे।

अक्सर पैसों की चोरी को लेकर झगड़ा करते रहते थे। शनिवार को भी दोनों में झगड़ा हो गया। दरअसल उमेश के पैंट की जेब से चार सौ रुपये गायब हो गए थे। उमेश ने पूछा तो राकेश ने कहा कि उसने पैसे नहीं लिए। बात बढ़ी और दोनों में गाली गलौज फिर हाथापाई होने लगी। उमेश ने राकेश को डंडे से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नशे की वजह से राकेश काफी कमजोर हो गया था। एक डंडा उसके सिर में लगा तो वह गिर पड़ा। इसके बाद वह उठ न सका और उसकी मौत हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोपहर बाद उसे चौफटका पुल के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया। उमेश ने पुलिस से कहा कि वह अपने भाई को नहीं मारना चाहता था। पता नहीं कैसे डंडा उसके सिर में लगा और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें