फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू लापता छात्र मामले की जांच सीबीसीआईडी को सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू लापता छात्र मामले की जांच सीबीसीआईडी को सुपुर्द
विज्ञापन

प्रयागराज। वाराणसी के लंका थाने से लापता बीएचयू के बीएससी छात्र शिव कुमार त्रिवेदी मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है। अधिवक्ता सौरभ तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाजिर एएसपी वाराणसी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कोर्ट को बताया कि अथक प्रयास के बावजूद पुलिस लापता छात्र की तलाश करने में नाकाम रही है। राज्य सरकार ने विवेचना सीबीसीआईडी को सौंपने का निर्णय लिया है। सरकार ने 29 अक्तूबर को डायरेक्टर जनरल को पत्र भेज दिया है। इस पर कोर्ट ने पांच जनवरी 21 को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर तथा न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सौरभ तिवारी की जनहित याचिका पर दिया है।
विज्ञापन

छात्र को लंका थाना पुलिस विवि परिसर से पूछताछ के लिए ले गयी थी। उसके बाद से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का निवासी शिव कुमार त्रिवेदी लापता है। पुलिस का कहना है कि उसने उसे छोड़ दिया था। अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र याचिका भेजी, जिस पर कोर्ट ने एसएसपी को तलब कर तलाशी करने का निर्देश दिया था। एसएसपी ने बताया पुलिस टीमें गठित की गई हैं, पता लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस असफल रही। अब सीबीसीआईडी जांच कर छात्र का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें