फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री असीमा भट्ट को रंगवीथिका सम्मान

Sun, 27 Sep 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। रंगकर्म के प्रति समर्पित संस्था रंगवीथिका की ओर से शनिवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में आयोजित समारोह में अभिनेत्री असीमा भट्ट को ‘रंगवीथिका सम्मान’ से नवाजा गया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने उन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसी क्रम में रंगकर्म में सक्रिय योगदान के लिए शैलतनया श्रीवास्तव, राम गोपाल, मो.सलीमुद्दीन को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान ‘मेरी रंगयात्रा’ के तहत  अभिनेत्री असीमा ने अपनी रंगयात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक की उपलब्धियों, चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। अनुभवों को साझा किया तो नई पीढ़ी को अभिनय की बारीकियां भी बताईं। कहा, वर्ष 2000 से नुक्कड़ नाटकों  से शुरुआत के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पासआउट होने के बाद थिएटर और धारावाहिकों में काम किया।

अब तक कई फिल्मों में भी छोटी-बड़ी भूमिकाएं निभा चुकीं असीमा ने शुक्रवार को रिलीज फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जाने-माने नाटककार अजित पुष्कल की अध्यक्षता में हुए समारोह का संचालन डॉ.श्लेष गौतम और संयोजन जतिन कुमार ने किया। दूसरे चरण में कविगोष्ठी के तहत जुटे रचनाकारों ने रचनापाठ भी किया। कार्यक्रम में  वरिष्ठ रंगकर्मी निशांत सक्सेना, सुमित श्रीवास्तव, अरविंद यादव, अनिल कुमार गुप्ता, मंगला प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें