फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक, दोनों के हित में नहीं है लड़ाई

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
पहले अभिनेता सलमान खान और अब पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारत-पाक के बीच उपजे तनाव को लेकर टिप्पणी की है। कहा, यह किसी के हित में नहीं है। यह सिर्फ सियासी नेताओं की चाल है जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विवाद को बनाए हुए हैं। लड़ाई से दोनों मुल्कों को कुछ नहीं हासिल होने वाला है। दोनों ही देशों की अवाम को चाहिए कि ऐसे नेताओं की बातों को दरकिनार करके आपस में मिल-जुलकर रहे। इसी में दोनों मुल्कों का हित है।
विज्ञापन


नैनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आशीष नेहरा की ओर से संचालित क्रिकेट अकादमी के प्रोत्साहन के लिए आए पूर्व क्रिकेटर जडेजा ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों के बारे में मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। वहीं क्रिकेटर आशीष नेहरा ने नए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्हें टिप्स देने के साथ ही दोनों क्रिकेटर्स ने क्रिकेट से जुड़ी तमाम रोचक बातें बताईं। इस दौरान उदीयमान क्रिकेटरों ने कई सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में स्कूल के प्रो.वाइस चेयरमैन विशाल सिंह, सोनू सिंह राघव, प्रधानाचार्य डॉ.सुजाता सिंह, सैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें