फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में प्रधानाचार्या, शिक्षिकाओं का सम्मान

विज्ञापन
Bharart Vikas Parishad - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया
विज्ञापन

प्रयागराज। राजकीय बालिका इण्टर कालेज सिविल लाइन्स में भारत विकास परिषद की ओर से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में ‘गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन’ समारोह मनाया गया।जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. इन्दू सिंह एवं सभी शिक्षिकाओं का सम्मान मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकान्त शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ.मनोज मिश्रा, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका एवं खेल सचिव (महिला) विजया सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिव्यकान्त शुक्ल नें शिक्षिकाओं व छात्राओं को कर्म पर विश्वास रखने व गुरूकुल की अनूठी भारतीय परम्परा को जीवित रखने का संदेश दिया। डा मनोज मिश्रा नें अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वच्छ, समर्थ, संस्कारित भारत बनाने का आह्वान किया। भारत विकास परिषद के श्याम सुन्दर अग्रवाल नें परिषद के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह नें सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासन व समभाव ही शिक्षक का सबसे बड़ा अस्त्र है। इस मौके पर ग्यारहवीं की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवनन्दन गुप्ता, निशा जायसवाल, डॉ.पीके सिन्हा, अशोक जैन, मधुबाला, नूतन, सीमा गर्ग, शशि जायसवाल, राधेश्याम एवं विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं व छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें