फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जोनल बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 12 जुलाई को

Mon, 10 Jul 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। जोनल सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता 15 जुलाई को प्रयागराज में होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज मंडल की बालक टीम का चयन 12 जुलाई को शाम चार बजे सिविल लाइंस स्थित बिशप जानसन स्कूल में आयोजित ट्रायल में होगा। एक जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए स्कूल के हसीब व विनोद कुमार से संपर्क कर सकते हैं। जिला बास्केटबाल संघ के सचिव शील ओझा के अनुसार जोनल प्रतियोगिता में प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बांदा व चित्रकूट की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें