इलाहाबाद। नारायण सेवा संस्थान की ओर से रविवार को जीरोरोड स्थित जैन धर्मशाला में सेवा भाव के लिए दो सौ लोगों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि समाजसेवा सठियाबाई ने कहा कि सेवाभाव के बिना जीवन सार्थक नहीं हो सकता। लोगों में सेवाभाव से सामाजिकता की भावना बढ़ती है। लोगों का दायरा बढ़ता है।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि समाजसेवी कृष्णा शर्मा, सनत कुमार, लाल बहादुर शाहु ने भी समाज के लिए सहयोग की भावना को जरूरी बताया। संचालन कर रहे मुकेश शर्मा ने बताया कि भामाशाह सम्मान संगठन से जुड़े उन सदस्यों को दिया गया जो नि:शक्तजनों के लिए अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में बच्चों की ओर से गीत, नृत्य की प्रस्तुतियां भी लोगों का मन मोहती रहीं। इस दौरान राजस्थान उदयपुर से भी टीम आई हुई थी। इसमें कृष्णावतार खंडेलवाल, योगेश निगम, हुकुम सिंह, सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।