फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थिति में भजन नृतक का नहर के निकट मिला शव

Tue, 28 Apr 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
अजय कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
गढ़चंपा गांव में रविवार को शाम संदिग्ध परिस्थिति में शारदा सहायक नहर की पटरी के निकट भजन नृतक का शव मिला। युवक का मोबाइल फोन और चप्पल गायब था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मलखानपुर चौराहे पर जाम लगा दिए। बाद में पुलिस ने समझाकर कर जाम हटवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के गढ़चंपा निवासी अजय कुमार (22) पुत्र विजय कुमार देवी जागरण में भजनों पर नृत्य करता था। रविवार को वह मानधाता से देवी जागरण करके घर आया। थोड़ी देर के बाद फोन आने पर वह कहीं चला गया। रविवार को देर शाम देवगलपुर के मोहित कुमार ने बताया कि शारदा सहायक नहर की पटरी के निकट अजय कुमार बेहोश पड़ा है।
परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के बड़े भाई घनश्याम ने थाने में तहरीर दी। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मलखानपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने समझाकर कर जाम को हटवाया। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अजय कुमार की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें