फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज : बहनों ने मंत्री नंदी को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद, सैकड़ों महिलाएं पहुंची मंत्री के घर

Sun, 03 Nov 2024 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंत्री नंदी ने कहा कि भाई-बहन का यह अटूट बंधन हमेशा प्रेम, स्नेह और खुशियों से भरा रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है। भाई दूज का यह पर्व हमारे रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का मौका देता है।
विज्ञापन
भाई दूज पर मंत्री नंदी को तिलक लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंद ने रविवार को बहादुरगंज स्थित अपने आवास पर सैकड़ों बहनों, भाजपा की महिला पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, जिला, मंडल, सेक्टर की पदाधिकारी बहनों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया। सभी बहनों ने भाई-बहन के परस्पर प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण एवं पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व "भाई दूज" के पावन अवसर पर तिलक लगाकर मंत्री नन्दी को अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि भाई-बहन का यह अटूट बंधन हमेशा प्रेम, स्नेह और खुशियों से भरा रहे, ईश्वर से यही प्रार्थना है। भाई दूज का यह पर्व हमारे रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करने का मौका देता है।

इस अवसर पर सभी बहनों ने मंत्री नंदी को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। मंत्री ने बहनों को आशीर्वाद और उपहार दिया। मंत्री ने सभी बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी। नंदी ने कहा कि बहनों की जिंदगी में सुख-समृद्धि और खुशियां रहे, इसके लिए मैं सदैव काम करता रहूंगा। बहनों का आशीर्वाद मुझे और ताकत से काम करने की ऊर्जा देता है। बुधवार को बहनों ने भाइयों के लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा और उनको तिलक लगाकर कुशल और मंगलमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्कापुरी कॉलोनी में अपनी बहन से भैयादूज पर टीका लगवाते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम केशव ने दी भैयादूज की बधाई

 भाई-बहन के अटूट प्रेम के बंधन का प्रतीक भैया दूज का पर्व रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने धूमधाम से मनाया। सिविल लाइंस अल्कापुरी कॉलोनी स्थित आवास पर बहन ने अक्षत और रोली का टीका लगाकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उन्हें सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया और देश वासियों एवं सभी प्रदेश वासियों को भी भैया दूज पर्व की बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें