फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाक सिमट जाएंगे

विज्ञापन
Bhagwatpur block collapsed before it was formed
विज्ञापन
प्रयागराज। नगर निगम विस्तार के बाद तीन ब्लाकों का दायरा भी काफी छोटा हो जाएगा। भगवतपुर ब्लाक तो गठन से पहले ही सिमट जाएगा। इनके अलावा बहादुर और चाका ब्लाक का दायरा भी काफी छोटा हो जाएगा। ऐसे में तीनों ब्लाक के नए सिरे से गठन की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम विस्तार के लिए डीएम की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ झूंसी नगर पंचायत तथा 102 ग्राम पंचायतें नगर निगम में शामिल हो गईं। इनमें ज्यादातर ग्राम पंचायतें नवनिर्मित भगवतपुर के अलावा बहादुरपुर और चाका ब्लाक की हैं। पश्चिम में 24 राजस्व गांव नगर निगम सीमा में शामिल हो गए हैं। ये सभी गांव नव गठित भगवतपुर ब्लाक में शामिल किए गए थे। वहीं गंगापार में बहादुरपुर ब्लाक के कई गांव पहले नवगठित सहसों में शामिल किए गए हैं। अब विस्तार के बाद बहादुर ब्लाक के अंतर्ग झूंसी नगर पंचायत का क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया है। इनके अलावा अंदावा, हनुमानगंज समेत 50 से अधिक गांव भी नगर निगम निगम सीमा में आ गए हैं। ऐसे में बहादुरपुर ब्लाक में गिनती की ग्राम पंचायतें बची हैं। यही स्थिति यमुनापार में चाका ब्लाक को लेकर भी है। चाका ब्लाक के अंतर्गत नैनी, अरैल समेत करछना की सीमा तक के गांव नगर निगम में शामिल किए गए हैं। ग्राम पंचायतों की इतनी कम संख्या को देखते हुए इन ब्लाक के नए सिरे से गठन की बात कही जा रही है। हालांकि, अफसर इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
ग्राम पंचायतों का करना होगा परिसीमन
तीन स्तरीय ग्राम पंचायतों के लिए इसी वर्ष सितंबर और अक्तूबर में चुनाव संभावित है। इसे ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम इसी सप्ताह से संभावित है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है लेकिन नगर निगम सीमा में विस्तार के बाद प्रयागराज में यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। नए परिदृश्य में ब्लाक तथा ग्राम पंचायतों का नए सिरे से गठन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें