फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ : मुख्य परीक्षा के आधार पर होना है 309 पदों पर चयन

Wed, 20 Jan 2021 09:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की मुख्य परीक्षा के आयोजन को 40 दिन बीत चुके हैं। बीईओ के 309 पदों पर अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें इंटरव्यू नहीं होना है, सो परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है। हालांकि  मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में थोड़ा वक्त लगता है, सो अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पिछले साल 16 अगस्त को आयोजित की गई बीईओ की प्रारंभिक परीक्षा में 4591 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा छह दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसके लिए कुल 4385 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 4164 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

परीक्षा तीन जनपदों प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के 10 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि यूपीपीएससी 21 जनवरी से पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा का आयोजन कराने जा रहा है, जो 25 जनवरी को समाप्त होगी। इसके बाद पीसीएस मेंस की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। ऐसे में बीईओ मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें