फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक प्रवेश की अनुमति

विज्ञापन
BEO examination 2020
विज्ञापन
बीईओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीपीएससी ने जारी किए दिशा-निर्देश, 309 पदों पर भर्ती के लिए 16 अगस्त को 18 जिलों में होगी परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2019 की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा 16 अगस्त को प्रदेश के 18 जिलों में आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बीईओ के 309 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 अगस्त को प्रस्तावित है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभ्यर्थी लगातार परीक्षा टालने की मांग कर रहे थे लेकिन, नौ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के बाद आयोग ने भी परीक्षा को लेकर अंतिम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 16 अगस्त को 18 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें प्रयागराज समेत आगरा, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी एवं मथुरा शामिल हैं। इन जिलों में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर 12 से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में एक घंटे पूर्व यानी सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा प्रारंभ होने पश्चात विलंबतम 15 मिनट यानी दोपहर 12.15 बजे तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर एवं फेस मास्क लेकर आना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने पीने के लिए पानी की बोतल भी साथ रखनी होगी।
चार कोरोना पॉजिटिव समेत 11 की इंटरव्यू तिथि बदली
-पीसीएस-2018 के अभ्यर्थियों के आवेदन पर आयोग ने दी राहत
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 11 अभ्यर्थियों के आवेदन पर उनकी पीसीएस-2018 की इंटरव्यू तिथि बदल दी है। इनमें से चार अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव हैं, जिन्हें बदली हुई तिथि पर कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र के साथ इंटरव्यू देने के लिए उपस्थित होना है।
विज्ञापन

इनमें से चार अभ्यर्थियों को 19 अगस्त और तीन अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को इंटरव्यू के लिए दोपहर 12 बजे आयोग में बुलाया गया है। वहीं, जिन चार अभ्यर्थियों ने कोरोना पॉजिटिव होने के कारण इंटरव्यू की तिथि बदले जाने की मांग की है, उन्हें 21 अगस्त को अपराह्न 12 बजे कोरोना निगेटिव प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। आयोग के अनु सचिव विरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार अभ्यर्थियों को पूर्व में जारी इंटरव्यू लेटर लेकर आना है। इसके लिए अलग से इंटरव्यू लेटर जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें